परसिया: अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों को मिला एक महिने का वेतन,बीएमओ से वार्ता के बाद कर्मचारियों ने खत्म की हडताल
बुधवार से हडताल पर रहे स्वास्थ्य विभाग के आउट सोर्स कर्मचारियों की हडताल गुरुवार को डेढ बजे खत्म हो गई। कर्मचारियों के खाते में एक महिने का वेतन डाला गया। इसके बाद गुरुवार को एक बजे से बीएमओ ने कर्मचारियों के साथ वार्ता की। वार्ता के बाद कर्मचारी हडताल खत्म करने के लिए सहमत हो गए। कर्मचारियों ने काम पर लौटने का फैसला ले लिया।