सिंगरौली: चंदन ग्लोबल वाटर पार्क में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर संकल्प से सिद्धि अभियान कार्यशाला संपन्न
मोदी सरकार के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने अखिल भारतीय स्तर पर कार्यक्रमों की एक विशेष ऋंखला का आयोजन किया है। ये कार्यक्रम 5 जून पर्यावरण दिवस से प्रारंभ होकर 6 जुलाई तक चलेगा। भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली की इन कार्यक्रमों के संदर्भ मे एक विशेष कार्यशाला का आयोजन चंदन ग्लोबल वाटर पार्क के परिसर में किया गया।