बूंदी: अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा ने की मतदाताओं से 26 अप्रैल को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील
Bundi, Bundi | Apr 25, 2024 अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा ने जिले के मतदाताओं से अपील की है कि लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 26 अप्रेल 2024 को मतदाता भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। सोशल मीडिया पर अवांछित सामग्री नहीं डाले, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुचे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मतदान दिवस पर जिलेभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।