खकनार: ग्राम सेलगांव में धार्मिक स्थल की जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप, ग्रामीणों ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
बुरहानपुर जिले के सेलगांव में धार्मिक स्थल की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव के एक मुस्लिम परिवार ने पहले मस्जिद और मदरसे के लिए अपनी जमीन दान की थी, लेकिन अब आरोप है कि उसी परिवार के दामाद रुबाब उखा, जो जसोदी गांव से आकर यहां रह रहा है, ने धार्मिक स्थल की जमीन पर अवैध कब्जा करना शुरू कर दिया है।