राजनगर थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना से चलने वाली बस और उसी रूट पर चलने वाली विंगर के मालिकों के बीच समय–सारणी को लेकर रविवार को तनाव बढ़ गया। मामला तब तूल पकड़ गया जब विंगर के मालिक राम राय टुडु, ड्राइवर और स्थानीय ग्रामीणों ने राजनगर के तिलका माझी चौक पर ग्राम गाड़ी योजना की बस को रोककर जोरदार प्रदर्शन किया।