बिसौली नगर में विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की राहत के लिए स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से जारी है। अभियान के दूसरे दिन तक 85 उपभोक्ताओं के पुराने मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। सोमवार को 4 बजे करीब उपखंड अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि नगर में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।