बिल्सी: खैरी स्टैंड के पास आवारा सांड ने एक व्यक्ति पर किया हमला, सड़क पर पटक-पटककर किया घायल, युवक की हालत गंभीर
Bilsi, Budaun | May 9, 2026 बिल्सी (बदायूं) में आवारा सांड के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यह घटना शुक्रवार देर रात खैरी स्टैंड के पास हुई। जानकारी के अनुसार, बिल्सी निवासी मुकेश मेहनत-मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार रात वह अपना काम निपटाकर पैदल घर लौट रहा था। खैरी स्टैंड के समीप पहुंचते ही एक आवारा सांड ने उस