स्वार: मेहंदीपुर बालाजी से जोत लेकर गांव मगरमऊ पहुंचे महंत रामचरण, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत
Suar, Rampur | Apr 22, 2026 रामपुर जनपद के गांव मगरमऊ में बुधवार सुबह उस समय श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला, जब बालाजी मंदिर के महंत रामचरण मेहंदीपुर बालाजी से पवित्र जोत लेकर अपने भक्तों के साथ गांव पहुंचे। सुबह करीब आठ बजे महंत रामचरण अपने श्रद्धालुओं के साथ गांव मगरमऊ की ओर बढ़ रहे थे।