पनागर: बिलहरी में मौत से खिलवाड़! रील बनाने के चक्कर में युवाओं ने जोखिम में डाली जान, वीडियो वायरल
बिलहरी से बरेला की सड़कों पर इन दिनों रफ़्तार के साथ-साथ दुस्साहस का एक ऐसा वीडियो मंगलवार सुबह 8 बजे से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। बरेला क्षेत्र के अंतर्गत बिलहरी से गौर की ओर जाने वाली व्यस्त मुख्य सड़क पर युवाओं की एक टोली यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाती नजर आई। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि तेज रफ्तार कारों की खिड़कियों पर