ग्वालियर गिर्द: टेकनपुर BSF अकादमी में चंदन के पेड चोरी, अज्ञात बदमाशों की तलाश जारी
BSF अकादमी में चंदन की लकड़ी चोरी करने का मामला सामने आया है, अज्ञात चोर सीमा सुरक्षा बल के महत्वपूर्ण स्थान सुरक्षा भवन के नजदीक जंगल से चंदन के पेड़ काटकर लकड़िया चोरी कर ले गए।इस चोरी की घटना के बाद BSF अकादमी में हड़कंप मच गया। ASP कुबेर ने शनिवार दोपहर को यहां बताया कि घटना 23 मई की रात की है जब BSF परिसर सुरक्षा भवन के पास तैनात जवान को कुछ आवाज़े आई थी