नौतन: श्यामपुर कोतराहा में मारपीट मामले में दो गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
नौतन थाना क्षेत्र के श्यामपुर कोतराहां गांव में विगत सप्ताह दो पक्षों में भुमि विवाद को लेकर हुए मारपीट में पुलिस ने कांड अंकित कर दोनों पक्षों से एक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मंगलवार दोपहर 1:00 बजे पकड़े गए आरोपियों में श्यामपुर कोतराहां के रवि उर्फ भोला साह व सुमेश साह उर्फ आरूष कुमार का नाम शामिल हैं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया।