मदनपुर: मदनपुर में मौसम का मिजाज बदला, तेज हवा और बारिश से गर्मी से मिली राहत, पहली बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे
रोहिणी नक्षत्र की पहली बारिश ने मदनपुर इलाके में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। शुक्रवार की सुबह अचानक आसमान में काले बादल छा गए, तेज हवाएं चलने लगीं और बारिश शुरू होते ही लोगों ने राहत की सांस ली। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को मौसम के इस बदलाव ने बड़ी राहत दी है। बारिश की फुहार पड़ते ही सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देख