माखन नगर: माखननगर की ग्राम पंचायत जावली का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण गौशाला की सराहना की
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jun 12, 2026
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को माखननगर विकासखंड की ग्राम पंचायत जावली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में संचालित गौशाला का अवलोकन किया और वहां की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधियों की सराहना की।नकलेक्टर ने गौशाला में पशुओं के रखरखाव, स्वच्छता एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।