पुनासा: प्रशासन ने ताला तोड़कर वृद्धकालेश्वर मंदिर से प्राचीन मूर्तियां हटाईं: 1997 से एएसआई की देखरेख में रखीं थीं,
Punasa, Khandwa | Jun 22, 2026 ओंकारेश्वर के ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर में मौजूद वृद्धकालेश्वर मंदिर से प्राचीन मूर्तियों को रविवार को हटाया गया। जिला प्रशासन के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने मंदिर का ताला तोड़कर मूर्तियों को बाहर निकाला और पास ही बने एक अस्थायी टिनशेड में शिफ्ट कर दिया। घटना सोमवार सुबह 11 बजे की है