किशनगढ़ बास में जनकल्याण एवं शिक्षा विकास समिति द्वारा शनिवार सुबह 9:00 बजे आयोजित दो दिवसीय विशाल मल्टी एवं सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर में 320 मरीजों की जांच की गई। इनमें से 77 नेत्र रोगियो का निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। मुंबई के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉक्टर नूतन शर्मा ने इस शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर में कुल 187 नेत्र रोगियों की जांच की गई।