सोहागपुर: SDM का सीएचसी सोहागपुर में औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए दो रेडियोग्राफरों पर कार्रवाई
सोहागपुर एसडीएम प्रियंका भल्लावी ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे के लगभग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रसूति वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर बीएमओ को नियमित सफाई के निर्देश दिए गए। वहीं रेडियोग्राफर कक्ष निर्धारित समय पर बंद मिलने और रेडियोग्राफर रज्जू पाल व अजय वास्कले के अनुपस्थित पाए जाने पर दोनो