डेहरी स्टेशन रोड सब्जी मंडी में संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप, नाबालिग के शव की आशंका। रविवार की सुबह क़रीब 10 बजे डेहरी के स्टेशन रोड स्थित सब्जी मंडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक लाल रंग के बड़े बैग में अज्ञात नाबालिग बच्ची के शव होने की संभावना जताई गई। स्थानीय लोगों ने बैग को संदिग्ध अवस्था में देखकर तत्काल नगर थाना पुलिस को सूचना दी।