बीना: स्टेशन रोड स्थित शुभम ट्रेडर्स पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुकान सील, एफआईआर दर्ज
Bina, Sagar | Jul 4, 2026 सुरेंद्र सिंह दांगी निवासी ग्राम ढूरुआ ने शुक्रवार को कृषि विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी की शुभम ट्रेडर्स के द्वारा 1300 रुपए की खाद बोरी ₹1900 में दी गईं है। शिकायत की बाद तत्काल कृषि अधिकारी अवधेश राय दीपेश मोगे अभिषेक एवं प्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। और दुकान का निरीक्षण करने के बाद मामले की जांच की।