बहराइच: कुड़वा के पास स्कूल से घर जा रहे बाइक सवार तीन छात्रों को चार पहिया वाहन ने मारी ठोकर, हादसे में तीन छात्र घायल
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़वा के पास स्कूल से घर जा रहे बाइक सवार छात्रों को चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में तीन छात्र घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जिसमें एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।