मेरठ: भावनपुर में बुलेट और ऑल्टो कार की भिड़ंत, 6 माह के मासूम समेत तीन लोग घायल
Meerut, Meerut | Jun 13, 2026 मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को किला रोड स्थित रुकनपुर भट्टे के सामने बुलेट मोटरसाइकिल और ऑल्टो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में छह माह का मासूम बच्चा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मासूम की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।