चन्द्रदीप थाना क्षेत्र के हिलसा गांव निवासी नरेंद्र कुमार के सिमेरिया घाट से लापता होने का मामला सामने आया है। बताया गया कि वे 26 जनवरी को एक व्यक्ति के दाह संस्कार में शामिल होने सिमेरिया घाट गए थे, लेकिन कार्यक्रम के बाद घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला। उक्त जानकारी शुक्रवार को 7 बजे दी।