राजनगर: झमटुली की महिला सरपंच बनीं मिसाल, अप्रैल में 23 बेटियों के विवाह में पहुँचकर हर कन्या को ₹5000 का सहयोग दिया
राजनगर तहसील के ग्राम पंचायत झमटुली की महिला सरपंच श्रीमती पानबाई राजू पटेल इन दिनों अपनी अनोखी सामाजिक पहल को लेकर चर्चा में हैं। जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करने का उनका अभियान लगातार लोगों के लिए प्रेरणा बनता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2026 माह में ही उन्होंने 23 कन्याओं के विवाह समारोह में स्वयं पहुंचकर भाग लिया