सुसनेर: गुराड़िया शनि मंदिर में जुटी कांग्रेस, मंडलम बैठक में बूथ स्तर पर संगठन चमकाने को लेकर किया मंथन
संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए सोमवार दोपहर 2 बजे ग्राम गुराड़िया के शनि मंदिर परिसर में कांग्रेस मंडलम की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में विधानसभा प्रभारी रणछोड़ त्रिवेदी, MLA व सोयत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू दांगी मुख्य रूप से शामिल हुए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पंचायत कमेटियों के गठन और सत्यापन पर बारीकी से बात की।