बालोद: परसतराई में धान की पराली की आग गांव तक पहुंची, नीलगिरी का कच्चा पेड़ जला; एक घंटे तक दहशत में रहे ग्रामीण
Balod, Balod | May 24, 2026 गर्मी के दिनों में खेतों में धान की पराली जलाने से आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसतराई में ऐसी ही एक बड़ी घटना होते-होते टल गई। खेत में लगाई गई आग तेज हवा के कारण फैलते हुए गांव तक पहुंच गई, जिससे बांस की झाड़ियों के साथ कच्चे नीलगिरी के पेड़ धधक उठे।