अरवल: रोजा में बाइक की चपेट में आया पैदल यात्री, बाइक सवार व पैदल यात्री दोनों गंभीर रूप से घायल
Arwal, Arwal | May 31, 2025 रोजा पर एक बाइक ने पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार और पैदल यात्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुँचाया, जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्तियों में एक एकरौनजा एवं एक जलपुरा का रहने वाला बताया जा रहा है।