हनुमानगढ़: टाउन में पावर ट्रांसफार्मर बदला, घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति, ट्रांसफार्मर इंटरनल फॉल्ट से खराब हुआ था
टाउन स्थित जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय परिसर में लगे 5 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर को बदलने के कार्य के चलते बुधवार को शहर के कई क्षेत्रों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। उमसभरी गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।