कोतमा स्थित अटल चौपाटी में आयोजित पूर्व विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता का समापन आज खेल भावना और उत्साह के साथ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ कल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया था। उद्घाटन समारोह में पूज्य बापू को माल्यार्पण कर सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जी को कोटि-कोटि नमन किया गया।