करपी: नवयुवक संघ छतोई ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन
Karpi, Arwal | Mar 17, 2024 छतोई नवयुवक संघ के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन कि गई। जिससे मुख्य अतिथि के रुप में जदयू प्रदेश सचिव सतेन्द्र कुशवाहा ने भाग लिया। मौके पर सतेन्द्र कुशवाहा ने आयोजकों से आग्रह करते हुए कहा कि होली रंगों का पर्व है। ऐसा कोई भी काम ना करें जिससे किसी समुदाय के लोगों को कष्ट हो। समारोह में विभिन्न तरह के व्यंजन एवं रंग गुलाल की व्यवस्था की गई थी।