मेराल: कोर्ट के आदेश पर लातदाग स्थित शिवनंदन फ्यूल्स पेट्रोल पंप का एमओ ने हटाया सील
एसडीजेएम न्यायालय, गढ़वा के आदेश पर शुक्रवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शशि कुमार कश्यप ने मेराल के लातदाग स्थित मे. शिवनंदन फ्यूल्स पेट्रोल पंप का सील हटा दिया। पेट्रोल गैलन में देने के बदले अवैध राशि मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद 18 मई को जांच में मामला सही पाए जाने पर पेट्रोल पंप को सील कर मेराल थाना में कांड संख्या 106/2026 दर्ज किया गया था। पेट्रो