मोहनिया: कुदरा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अक्षय कुमार ने कहा, मधुबनी में दो पक्षों के बीच मारपीट में छह लोग हुए घायल
कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के मधुबनी में पैक्स मतगणना का रिजल्ट आने के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिस मामले में कुल 6 लोग घायल हुए हैं । कुदरा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अक्षय कुमार ने कहा 6 लोग घायल हुए थे जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी थी। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है पुलिस कार्रवाई कर रही है।