मोहनिया: पैक्स चुनाव की मतगणना के रिजल्ट जानने के लिए प्रखंड कार्यालय कुदरा के बाहर समर्थकों की जुटी भीड़
Mohania, Kaimur | Nov 30, 2024 कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार के पास पैक्स मतगणना का रिजल्ट जानने के लिए समर्थकों की भारी संख्या में भीड़ देखी जा रही है । लोगों के भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखाई दिया। फूल माला लेकर समर्थ अपने प्रत्याशी का इंतजार करते दिखे।