लोहरदगा: रोचो महुआ टोली में रसेल वाइपर नामक सांप के काटने से महिला गंभीर सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
कुड़ू थाना क्षेत्र के रोचो महुआ टोली सुरेंद्र उरांव की 30 वर्षीया पत्नी गीता उरांव को रसेल वाइपर सांप ने काट लिया है जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जानकारी अनुसार गीता धान के खेत से घास निकाल रही थी इसी क्रम में उसे सांप ने काट लिया जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। परिजनों ने गीता को झाड़ फूंक नहीं किया, इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया!