रसूलाबाद: रसूलाबाद क्षेत्र में अलग-अलग दुर्घटनाओं में किशोर समेत तीन लोग घायल, गंभीर हालत में दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया
रसूलाबाद क्षेत्र अंतर्गत दशहरा निवासी शर्मा बाबू साइकिल द्वारा रसूलाबाद से समान ले कर वापस लौट रहे थे रसूलाबाद झींझक मार्ग पर एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उनके जोरदार टक्कर मार दी जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं मालगांव निवासी शलिल भी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए वहीं दया निवासी रामकुमार का 8 वर्षीय पुत्र गोविंद साइकिल सीखते समय घायल हो गया