बरेली: किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर में महिला को पति ने मारपीट कर किया घायल
किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर मे महिला ने पति पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसके पति द्वारा उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती है। दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता है।सोमवार को उसके पति ने जमकर उसे बेरहमी से पीटा है ।मामले की शिकायत उसने थाना पुलिस से की है।थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है।