कर्वी: चित्रकूट के राजापुर SBI शाखा में भीषण आग, लाखों का नुकसान, दमकल ने आग पर पाया काबू
चित्रकूट के राजापुर में सोमवार सुबह करीब 7 बजे SBI शाखा में आग लगने से हड़कंप मच गया। धुआं उठता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। राजापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को बुलाया। आग की तीव्रता के चलते दो फायर ब्रिगेड लगाई गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से बैंक का सामान, नगदी व दस्तावेज प्रभावित हुए, जांच जारी है।