अररिया: अररिया कॉलेज के समीप एनएच-327ई पर भीषण जाम, राहगीर परेशान
Araria, Araria | Jun 23, 2026 अररिया-रानीगंज मार्ग स्थित एनएच-327ई पर अररिया कॉलेज के समीप पुलिया के पास बने डायवर्सन के कारण मंगलवार को दोपहर 12 बजे भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से आम लोगों, यात्रियों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।