देवरी के बस स्टैंड पर आयोजित चंडी माता मड़ई महोत्सव को बड़े हर्षौल्लास के साथ बुधवार की देर शाम 7 बजे मनाया गया। इस अवसर पर देवरी के विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने नगरवासियों के साथ शामिल होकर जनसमुदाय की अपार श्रद्धा एवं उत्साह का अनुभव किया। इसी के साथ मंच पर लोक कलाकारों एवं ऑर्केस्ट्रा कलाकारों का शाल श्री फल देकर और फूल माला से सम्मान कर उनकी कला और...