बंगाल की खाड़ी में बने डीप प्रेशर एरिया के कारण बिलासपुर जिले में आज हल्की बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1–2 डिग्री तक और गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिन तक कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों में शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है।