भोरे: भोरे में भाकपा माले का विधानसभा स्तरीय कन्वेशन आयोजित, सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
भोरे प्रखंड के खजुराहा गांव स्थित एक निजी आईटीआई परिसर में रविवार की दोपहर 2:00 बजे भाकपा माले का भोरे विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेशन गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ताओं और नेताओं में हिस्सा लिया। कन्वेंशन की शुरुआत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर और शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की गई।