सांगानेर: जयपुर-अजमेर NH-48 पर गैजी मोड़ के पास यू ट्रेन ले रहे ट्रेलर से तेज रफ्तार में आ रही स्लीपर बस ने मारी टक्कर
जयपुर अजमेर एनएच 48 पर गैजी मोड़ के पास यू टर्न ले रहे एक ट्रेलर से तेज रफ्तार में आ रही स्लीपर बस के टकराने का मामला सामने है। टक्कर इतनी जबरदस्ती की बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार सवारियों में अफरा तफरी मच गई। वहीं हादसे में बस के चालक सहित आधा दर्जन से अधिक सवारी के चोटें आई है। वही एक्सीडेंट के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।