गोंडा: गोंडा में डेंगू और स्क्रब टाइफस के मामले बढ़े, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
Gonda, Gonda | Oct 7, 2025 गोंडा मे डेंगू के पिछले 7 दिनों मे 10 नए मरीज मिले है, जिससे कुल संक्रमितो की संख्या 72 हो गई है। स्क्रब टाइफस के मामले बढ़कर 22 हो गए है। स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन अलर्ट पर है। 12 से अधिक टीमे जागरूकता अभियान चला रही है। मंगलवार 2 बजे गोंडा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध है। अधिकांश मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए है।