सहारनपुर: हिंदू जागरण मंच ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया, कार्यक्रम को सीएम योगी के जन्मदिवस को समर्पित किया
सहारनपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हिन्दू जागरण मंच जिला एवं महानगर इकाई ने विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस को भी समर्पित किया गया। बाग शिवाला स्थित गोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बेलपत्र के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।