पिछोर: भौंती थाना खौड़ चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 63 लीटर अवैध देशी शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार।
चौकी खौड़ थाना भौंती पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 63 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त की।मौके से आरोपी को गिरफ्तार किया है।शराब कीमत करीब 35,000 रु विधिवत जब्त की गई।आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र.182/26 धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जिसका प्रेस नोट सोमवार शाम लगभग 7:30 बजे जारी किया गया है