परसिया: न्यूटन से मायावाडी, जामुनझिरी तक खेतों में कई किमी तक फैली आग, फसल बचाते समय ट्रेक्टर चालक झुलसा, छिंदवाडा रेफर
न्यूटन में नरवाई जलाने के कारण आग कई किलोमीटर तक खेतों में फैल गई। न्यूटन से जामनझिरी, मायावाडी तक आग पहंुच गई। महिनों की मेहनत से तैयार फसल को बचाने के लिए चक्कर में ट्रेक्टर चालक किसान बुरी तरह झुलस गया। साढे चार बजे फायर ब्रिगेड को पहंुचाया गया। इसी दौरान आग से झुलसे किसान को तहसीलदार के वाहन से परासिया अस्पताल लाया गया।