शेखोपुरसराय नगर पंचायत क्षेत्र के नीमी गांव में सोमवार दोपहर 12:00 बजे मकर संक्रांति पर्व के पूर्व पारंपरिक दही-चूड़ा भोज का आयोजन भव्य रूप से किया गया। यह कार्यक्रम नीमी पंचायत के पूर्व मुखिया संजीव कुमार एवं जिला परिषद अध्यक्षा निर्मला सिंह के निजी आवास पर संपन्न हुआ। भोज में दही-चूड़ा के साथ सब्जी, तिलकुट, तिलवा सहित पारंपरिक व्यंजन परोसे गए।