दुधि: करहिया गांव में घर का कनेक्शन जोड़ते समय हादसा, बिजली के पोल पर चढ़े युवक की करंट से हुई मौत
म्योरपुर थाना क्षेत्र के करहिया गांव में एक युवक की बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन जोड़ते समय करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान करहिया निवासी 40 वर्षीय रामधनी पुत्र बासदेव के रूप में हुई। यह घटना शनिवार की शाम करीब छह बजे हुई।जानकारी के अनुसार, रामधनी अपने घर के पास स्थित विद्युत पोल पर चढ़कर घर का बिजली कनेक्शन ठीक कर रहा था।