जौनपुर: डिवाइस वितरण में पारदर्शिता के लिए फोटो अपलोड करना अनिवार्य
छात्रों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से चल रही टैबलेट और मोबाइल वितरण योजना में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए यूनिवर्सल बेनिफिशियरी स्कीम सेल यानी यूबीएससी द्वारा नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत अब डिवाइस वितरण के समय छात्रों की फोटो पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है।