जशपुर: धर्मांतरण के विरोध में जशपुर बंद, सर्व समाज ने किया जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे
कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हुई धर्मांतरित की घटना और पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार की दोपहर में सर्व समाज के लोग रणजीता स्टेडियम के पास एकत्र हुए, जहां धरना-प्रदर्शन कर धर्मांतरण के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। सभा को संबोधित करते हुए सर्व समाज संयोजक कृपाशंकर भगत ने कहा कि धर्मांतरण से विशेषकर जनजातीय समाज की परंपराएं और अस्तित्व प्रभावित हो रहा है।