शामली: शामली में बाइक का चालान काटने पर लाइनमैन ने पुलिस चौकी की विद्युत सप्लाई काटने का दावा किया, मामला सोशल मीडिया पर वायरल
Shamli, Shamli | Feb 1, 2026 रविवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के झिंझाना क्षेत्र की बिडोली चेक पोस्ट पर कथित तौर पर एक विद्युत लाइनमैन का हेलमेट न पहनने की वजह से पुलिसकर्मियों द्वारा चालान किए जाने का मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर चालान की फोटो आदि के साथ यह दावा किया जा रहा है कि लाइनमैन ने चालान से नाराज होकर बिडोली चौकी की सप्लाई काट दी।