झालरापाटन: गादिया गांव में खेत में सिंचाई करते समय महिला की हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर मामले की शुरू की जांच
झालरापाटन के गादिया गांव में खेत पर सिंचाई करते समय 61 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह 11:30 शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।जांच अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गांव निवासी अवंतिका बाई (61) पत्नी डालूराम बुधवार शाम अपने खेत पर गेहूं की फसल में सिंचाई कर रही थीं। इसी दौरान वह गिरकर बेहोश हो गई।